मच्छरों का बढ़ा उत्पात, कीटनाशक क छिड़काव

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में दिनों दिन मच्छरों का उत्पात बढ़ते चला जा रहा है। लोग इन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:31 PM (IST)
मच्छरों का बढ़ा उत्पात, कीटनाशक क छिड़काव
मच्छरों का बढ़ा उत्पात, कीटनाशक क छिड़काव

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में दिनों दिन मच्छरों का उत्पात बढ़ते चला जा रहा है। लोग इन दिनों मच्छरों के कारण खासे परेशान हैं। डेंगू का आतंक पहले से ही छाया हुआ है। सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड मच्छरों के उत्पात को रोकने के लिए काफी सचेष्ट दिख रहा है। मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को शहर के अलग- अलग इलाकों में फॉगिंग की गई, ताकि मच्छरों पर नियंत्रण लाया जा सके। इस दौरान सिलीगुड़ी प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य व पूर्व पार्षद कमल अग्रवाल, दो नंबर बोरो कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गोयल, मनोज वर्मा, संजय टिबड़ेवाल, देवब्रत राय चौधरी व अन्य मौजूद रहे। बताते चले कि ठंड के शुरूआती दिनों में मच्छरों का उत्पात बढ़ जाता है। धूप नहीं होने के कारण मच्छर नालियों व गंदगी वाले जगह में पनपते हैं। धीरे-धीरे ये मलेरिया, डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों को जन्म देते हैं।

-----------

chat bot
आपका साथी