व्यापारी लापता,रिपोर्ट दर्ज

जासं, सिलीगुड़ी : कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद एक व्यापारी अचानक घर से लापता हो गया है। यह घटना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:02 PM (IST)
व्यापारी लापता,रिपोर्ट दर्ज
व्यापारी लापता,रिपोर्ट दर्ज

जासं, सिलीगुड़ी : कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद एक व्यापारी अचानक घर से लापता हो गया है। यह घटना सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके की है। लापता व्यक्ति का नाम शहनवाज अली (50) बताया गया है। परिवार वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले वह घर से निकले और वापस नहीं लौटे। उनके घर नहीं लौटने का कारण परिवार वालों की समझ से परे है। परिवार वालों ने प्रधान नगर थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापता शहनवाज अली मांस का व्यापार करता था। व्यापार के लिए उसने कई लोगों ने कर्ज ले रखा था। कोरोना महामारी के बीते काल में व्यापार को हुए भारी नुकसान की वजह से वह कर्ज लौटा नहीं पा रहा था। वहीं घर चलाने का दबाव उपर से था। इन्हीं सब से परेशान होकर वह घर से निकल गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

chat bot
आपका साथी