समस्तीपुर से बरामद हुई नाबालिग लड़की

-अपहरण कर ले जाने वाला युवक भी धराया -रेगुलेटेड मार्केट से गायब हुए थे दोनोंरचा ली है श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:51 PM (IST)
समस्तीपुर से बरामद हुई नाबालिग लड़की
समस्तीपुर से बरामद हुई नाबालिग लड़की

-अपहरण कर ले जाने वाला युवक भी धराया

-रेगुलेटेड मार्केट से गायब हुए थे दोनों,रचा ली है शादी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी से लापता हुई नाबालिग लड़की को प्रधान नगर थाना पुलिस ने पड़ोसी राज्य बिहार के समस्तीपुर से बरामद किया। लड़की का अपहरण और शादी करने के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम गोविंद यादव बताया गया है। आरोपित को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बरामद नाबालिगा को पुलिस ने दार्जिलिंग जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिगा सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में काम करती थी। बीते 21 जुलाई को घर से निकली लड़की वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरु की। छह दिनों तक तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर परिवार वालों ने प्रधान नगर थाने में नाबालिगा के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। परिवार वालों ने गोविंद यादव का नाम भी पुलिस को बताया। जांच में जुटी पुलिस गोविंद यादव का मोबाइल नंबर ट्रैक कर समस्तीपुर तक पहुंची। आरोपित गोविंद यादव समस्तीपुर का ही निवासी है। काम के सिलसिले में वह सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट आया करता था। गोविंद यादव के ठिकाने का पता चलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने समस्तीपुर जिला पुलिस से संपर्क साधा। प्रधान नगर थाने के आईसी शुभाशीष चाकी के निर्देशन में एएसआई दीपक कर्मकार के नेतृत्व में दो महिला कांस्टेबल समेत पांच सदस्यों की एक टीम बीते बुधवार बिहार के समस्तीपुर के लिए रवाना हुई। समस्तीपुर थाना पुलिस की सहायता से प्रधान नगर थाना पुलिस ने गोविंद के घर से नाबालिगा को बरामद किया। नाबालिगा का अपहरण और उससे शादी रचाने के आरोप में पुलिस ने गोविंद यादव को भी गिरफ्तार किया। आरोपित को समस्तीपुर अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर प्रधान नगर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह सिलीगुड़ी पहुंची। पुलिस ने नाबालिगा को दार्जिलिंग जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। वहीं आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

chat bot
आपका साथी