पहले प्यार और फिर धोखा,किशोरी को चकला घर में बेचा

-पुलिस ने खालपाड़ा इलाके से बरामद किया -आरोपी युवक के साथ एक महिला भी गिरफ्तार -ट्रांजिट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:18 AM (IST)
पहले प्यार और फिर धोखा,किशोरी को चकला घर में बेचा
पहले प्यार और फिर धोखा,किशोरी को चकला घर में बेचा

-पुलिस ने खालपाड़ा इलाके से बरामद किया

-आरोपी युवक के साथ एक महिला भी गिरफ्तार

-ट्रांजिट रिमांड पर असम ले गई पुलिस

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : विवाह का प्रलोभन देकर असम की एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के पहले ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। यह पूरी तरह से पहले प्यार और फिर धोखा का मामला है। इस मामले मे सिलीगुड़ी थाना पुलिस की सहायता से असम पुलिस ने एक युवक और सिलीगुड़ी रेड लाइट इलाके की एक महिला को गिरफ्तार किया है। बुधवार असम पुलिस ने आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत मे पेश किया। आरोपियों को ट्राजिट रिमाड पर लेकर पुलिस असम को रवाना हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असम के बोंगाईगाव इलाके की रहने वाली एक नाबालिगाको प्रेम जाल मे फास कर साफिदुल्लाह नाम का एक युवक तीन दिन पहले सिलीगुड़ी लेकर आया। आरोपी युवक भी असम का निवासी बताया गया है। विवाह करने के बहाने युवक ने किशोरी को सिलीगुड़ी के रेड लाइट इलाके में चकला चलाने वाली एक महिला के हाथों मोटी रकम में बेच दिया। असम पुलिस ने चलाया अभियान

नाबालिग के परिवार ने असम के बोंगाईगाव पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दी। दर्ज शिकायत के आधार पर असम पुलिस ने नाबालिगा की तलाश शुरू की तो गुप्तचरों से पता चला कि उसे सिलीगुड़ी लाया गया। असम पुलिस ने फौरन सिलीगुड़ी थाना पुलिस से संपर्क साधा और मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंची। सिलीगुड़ी थाना के खालपाड़ा चौकी और असम पुलिस की टीम ने रेड लाइट इलाके मे संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी युवक साफिदुल्लाह और उसे खरीदने वाली रेड लाइट इलाके की महिला को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी