मृतक किशोरी के घर नेताओं का लगा जमावड़ा

मुआवजे का मरहम -राज्य के दो मंत्रियों ने परिवार वालों से की मुलाकात -सरकार की ओर से घ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:57 PM (IST)
मृतक किशोरी के घर नेताओं का लगा जमावड़ा
मृतक किशोरी के घर नेताओं का लगा जमावड़ा

मुआवजे का मरहम -राज्य के दो मंत्रियों ने परिवार वालों से की मुलाकात

-सरकार की ओर से घोषित मुआवजे का चेक सौंपा

-विधायक अशोक भट्टाचार्य भी पहुंचे सांत्वना देने

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : धूपगुड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल शहर के वार्ड 20 की निवासी 14 वर्षीय कोयल बर्मन ने दम तोड़ दिया। उसके बाद से किशोरी के घर पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। गुरूवार को राज्य के दो मंत्रियों अरूप विश्वास और गौतम देव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों ने परिवार वालों को राज्य सरकार की ओर से घोषित घोषित मुआवजे का चेक दिया। दोनों मंत्रियों ने परिवार वालों का हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

इसके अलावा नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन सह सिलीगुड़ी के विधायक अशोक नारायण भट्टाचार्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को दुख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा। भट्टाचार्य ने कहा कि कोयल बर्मन आठवीं की छात्रा थी। वह नृत्य संगीत के साथ खेलकूद में काफी रूची लेती थी। उसका सपना था कि आगे जाकर वह राज्य व देश के लिए एथलीट में नाम रोशन करे। परिवार वालों से पता चला कि वह एक बहुभात में दादा दादी के साथ जा रही थी कि दुर्घटना की शिकार हो गई। दादा दादी अभी भी गंभीर हालत में नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सारत है। कोयल बर्मन की मां पिंकी बर्मन का बेटी के मारे जाने पर रो-रो कर बुरा हाल है। वह कहती है कि कोयल का सपना ऐसे खत्म होगा वह कभी सोच भी नहीं पायी थी। उसे पूरे मोहल्ले के लोग प्यार करते थे। किसी भी बड़े कार्यक्रम में वह अपने नृत्य का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटती थी। लोगों की दुआ से भी वह नहीं बच पाई। वार्ड 20 तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह नगर निगम में विरोधी दल नेता रंजन सरकार का वार्ड है। उन्होंने इस मार्मिक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की ओर से परिवार को जो भी सहायता देनी है दी जाएगी। बताते चले कि मंगलवार की रात जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी-जलढ़ाका ब्रिज के निकट बारात जा रही एक वाहन पर पत्थर लदा टॉली पलट जाने से इसमें 14 लोगों की मौत हो गयी थी। इसमें उदलाबाड़ी के एक ही परिवार के नौ लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी