महिला को बांधकर लूट की कोशिश

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतोला में एक महिला का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:48 PM (IST)
महिला को बांधकर लूट की कोशिश
महिला को बांधकर लूट की कोशिश

-चीखने-चिल्लाने से मौके पर जुटे काफी लोग,डर के मारे भाग गए सभी बदमाश,पुलिस मामले की कर रही है जांच जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एक महिला की बहादुरी के कारण लुटेरों को खाली हाथ ही घर से भागना पड़ा। यह घटना फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला में हुई है। रविवार रात को घर में कुछ बदमाश पहुंच गए। घर में रहने वाली महिला को डरा-धमका कर घर में लूट की कोशिशि की। लेकिन वह महिला बदमाशों से भिड़ गई। फिर बदमाशों ने उसे घर में ही बांध दिया। महिला का नाम शाहिदा खातून है। बांधे जाने के बाद भी महिला हिम्मत नहीं हारी और चीखने-चिल्लाने लगी। उसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में इस मामले की जानकारी एनजेपी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के द्वारा जो पुलिस को बताया गया उसके अनुसार रविवार की देर शाम महिला के घर में कुछ अज्ञात लोग घुस आए। उसके बाद उसका मुंह बंदकर घर का लाइट बंद कर दिया। जब वह विरोध करने लगी तो महिला को पलंग पर बांध दिया। उसके बाद बदमाश घर में इधर उधर कुछ खोजने लगे। महिला ने अपनी बुद्धिमानी से लात से अपने घर के दरवाजे को पीटना शुरू किया। साथ ही वह चीखने चिल्लाने भी लगी। उसके बाद आपपास के लोग वहां जमा हो गये। लोगों की आवाज सुनकर घर में घुसे अपराधी वहां से फरार हो गये। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर से कोई भी सामान गायब नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन अपराधी थे जिन्हें पता था कि महिला घर में अकेली है। क्या महिला के साथ चोरी की घटना के बाद अपराधी कोई गलत कार्य तो नहीं करते। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कोई ना कोई सुराग मिलेगा।

chat bot
आपका साथी