पुस्तक से मानव समस्याओं का समाधान: सांसद सुब्बा

गंगटोक में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू संसू.गंगटोक: स्थानीय एमजी मार्ग में तीन दिवसीय पुस्तक मेला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 08:29 PM (IST)
पुस्तक से मानव समस्याओं का समाधान: सांसद सुब्बा
पुस्तक से मानव समस्याओं का समाधान: सांसद सुब्बा

गंगटोक में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

संसू.गंगटोक: स्थानीय एमजी मार्ग में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरु हुआ है। सत्तारूढ़ एसकेएम पार्टी की विद्यार्थी मोर्चा द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री अरुण उप्रेती ने किया। मेले में राज्य की मान्यता प्राप्त 13 भाषाओं की पुस्तकों से भरे स्टाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश के नामी पब्लिसरों को भी स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे मंत्री अरुण उप्रेती ने यहा लगाए गए स्टालों की भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर विशेष रूप में उपस्थित सिक्किम के लोकसभा सासद इंद्र हाग सुब्बा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मनुष्य की अपनी सोच और दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा, आज विश्वमें हो रहे समस्याओं की सिर्जना मनुष्य ने की है। जलवायु परिवर्तन, साप्रदायिक हिंसा जैसे जटील समस्याओं को मनुष्यों ने सिर्जना की है। मानव सभ्यता विकसित होने के साथसाथ अपनी सोचने की शक्ति भी गुमारही है। मानव जाति को मौजुदा समस्याओं से लडने केलिए प्रत्येक व्यक्ति की दृष्टिकोण फरक होनी चाहिए और सभी को एक ही दृष्टि से देखना चाहिए। सासंद सुब्बा ने आगे कहा कि सभी समस्याओं के अपने आखों से देखने के लिए हम विश्व का भ्रमण नहीं कर सकते। इसलिए हमें पुस्तककों को साथि बनाना चाहिए। पुस्तक के माध्यम से हम विश्व को जान सकते है। जब हम अलग अलग पुस्तकें पढेंगे तो अलग अलग लेखक के साथ जुडेंगे और अलग अलग लोगों के संस्कृति, इतिहास, उनकी जीवनशैली आदि के बारे में जान सकेंगे। आज विकसित देश भी महान व्यक्तियों की विचारों को अध्ययन कर शक्तिशाली बने हुए है। उन्होंने आगे कहा कि यदी सिक्किम में भी सही परिवर्तन लाना है तो सकारात्मक विचारों को लोगों के दिमागों में भर देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि यह मेला आगामी 14 फरवरी तक लगातार चलेगी।

फोटो: पुस्तक मेला में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते मंत्री उप्रेती

--------------

chat bot
आपका साथी