गांव सुदृढ़ बनाएं हम खुद सुदृढ़ बनेंगे: अनित थापा

बोले संगठन को अब नये तरीके से आगे बढ़ाना होगा -महानदी - तीनधारिया समष्टि के कार्यकर्ताओं ने गोज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:53 PM (IST)
गांव सुदृढ़ बनाएं हम खुद सुदृढ़ बनेंगे: अनित थापा
गांव सुदृढ़ बनाएं हम खुद सुदृढ़ बनेंगे: अनित थापा

बोले: संगठन को अब नये तरीके से आगे बढ़ाना होगा

-महानदी - तीनधारिया समष्टि के कार्यकर्ताओं ने गोजमुमो के कार्यवाहक अध्यक्ष अनित थापा से की मुलाकात

-

जागरण संवाददाता,कíसयाग:

कíसयाग के नया बाजार क्षेत्र स्थित टाउन सार्वजनिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में गोजमुमो के कार्यवाहक अध्यक्ष अनित थापा से महानदी-तीनधारिया समष्टि के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान गोजमुमो कíसयाग महकमा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान महानदी-तीनधारिया समष्टि के कार्यकर्ताओं से अनित थापा ने संगठन को अब कैसे सुदृढ़ बनाया जाये,इसके बारेमें अपनी विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सागठनिक ढ़ाचा के कारण संगठन आगे की ओर नहीं बढ़ रहा है। संगठन को अब नये तरीके से आगे बढ़ाना होगा। गाव यदि सुदृढ़ बना तो,हम स्वत:सुदृढ़ बनेंगे।

अनुभवी व्यक्तियों को भी संगठन में रखकर उनके अनुभव का भी हम प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन में मनमुटाव होता ही है,परंतु हमें इससे ऊपर की ओर उठकर कार्य करना होगा। बैठक के औचित्य के बारेमें उन्होंने बताया कि आज का बैठक,संगठन को विघटन करने हेतु नहीं है। यह बैठक संगठन को कैसे सुदृढ़ बनाया जाये,इसके बारेमें अपनी विचार साझा करने के उद्देश्य से आहूत की गई है।

पार्टी की वर्तमान स्थिति के बारेमें उन्होंने बताया कि हम चुनाव में पराजित हुए। पार्टी के अध्यक्ष ने भी साथ छोड़ा। कल के सभा में पार्टी के संपूर्ण नेतृत्व उपस्थित थे। पार्टी को कुछ नहीं हुआ है। मैंने अपनी ओर से सकभर विनय तामाग को सहयोग दिया। परंतु उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र क्यों दिया? मुझे कुछ पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अस्तव्यस्त अवस्था में रहे पहाड़ को जब हम लोगों ने साम्य बनाने में अहम भूमिका अदा किया तो बनी हुई मकान को संभालना कोई बड़ी बात नहीं है। अब हम गाव चलें अभियान आरंभ करेंगे।

उन्होंने इसी बैठक में ट्रेड यूनियन का सलाहकार शेखर प्रधान को नियुक्त किया।

-----------

(दो फोटो)

chat bot
आपका साथी