महेश्वरी महिला मंडल ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी महेश्वरी महिला मंडल सिलीगुड़ी की ओर से सोमवार को महेश्वरी से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:18 PM (IST)
महेश्वरी महिला मंडल ने किया सम्मानित
महेश्वरी महिला मंडल ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी की ओर से सोमवार को महेश्वरी सेवा सदन में आदर और आभार अवार्ड समारोह-2021 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जहां महेश्वरी महिला मंडल में 65 वर्ष व उससे अधिक उम्र की सदस्यों का आदर किया गया, वहीं महेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी के पूर्व अध्यक्षों द्वारा महेश्वरी महिला मंडल की उत्थान में निभाई गई भूमिका के प्रति उनका आभार प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2020-21 के सभी संयोजकों को सम्मानित करते हुए उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर महेश्वरी महिला मंडल की सचिव मधु झंवर ने बताया कि जिन वरिष्ठ महिलाओं के मार्गदर्शन में संगठन आगे बढ़ा है, उनसे कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने में उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष निशा सोमानी, कोषाध्यक्ष नीलम झंवर, चेयरपर्सन भारती बिहानी, मनीला राठी तथा पूर्व कोषाध्यक्ष सविता झंवर आदि उपस्थित थीं।

--------------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी की ओर से सोमवार को महेश्वरी सेवा सदन में आदर और आभार अवार्ड समारोह-2021 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जहां महेश्वरी महिला मंडल में 65 वर्ष व उससे अधिक उम्र की सदस्यों का आदर किया गया, वहीं महेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी के पूर्व अध्यक्षों द्वारा महेश्वरी महिला मंडल की उत्थान में निभाई गई भूमिका के प्रति उनका आभार प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2020-21 के सभी संयोजकों को सम्मानित करते हुए उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर महेश्वरी महिला मंडल की सचिव मधु झंवर ने बताया कि जिन वरिष्ठ महिलाओं के मार्गदर्शन में संगठन आगे बढ़ा है, उनसे कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने में उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष निशा सोमानी, कोषाध्यक्ष नीलम झंवर, चेयरपर्सन भारती बिहानी, मनीला राठी तथा पूर्व कोषाध्यक्ष सविता झंवर आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी