लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले 35 गिरफ्तार

-दूसरे दिन भी पुलिस ने बड़े पैमाने पर चलाया अभियान -नियम तोड़ने वालों पर लगाया आपदा प्रबंधन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:21 AM (IST)
लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले 35 गिरफ्तार
लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले 35 गिरफ्तार

-दूसरे दिन भी पुलिस ने बड़े पैमाने पर चलाया अभियान

-नियम तोड़ने वालों पर लगाया आपदा प्रबंधन एक्ट

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना से बचाव के लिए सराकरी निर्देशों और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके के लॉकडाउन वाले नौ वार्डो में नियमों को तोड़ने वाले 35 से अधिक लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिलीगुड़ी नगर निगम के जिन वार्डो में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी अधिक है, ऐसे नौ वार्ड 2, 4, 5, 28, 37, 38, 39, 43 और 46 को चिन्हित कर बीते शुक्रवार से सात दिनों के लिए लॉकडाउन जारी किया गया है। इन इलाकों में लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) कुंवर भूषण सिंह शनिवार को स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने 2 और 46 नंबर वार्ड में गली-गली गए। वहीं दूसरी ओर भक्ति नगर और सिलीगुड़ी थाना पुलिस के साथ एसीपी राजेन छेत्री अपने दस्ते के साथ सड़क पर उतरे। बिना वजह सड़क पर निकलने वाले और मास्क नहीं लगाने वालों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर जुर्माना लगाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ वार्ड मिलाकर करीब 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

chat bot
आपका साथी