अभी तक नहीं पकड़ाया है तेंदुआ

जासं सिलीगुड़ी तेंदुए के हमले से बागडोगरा से सटे बेंगडुब्बी स्थित सेना छावनी में आतंक फैल गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:03 PM (IST)
अभी तक नहीं पकड़ाया है तेंदुआ
अभी तक नहीं पकड़ाया है तेंदुआ

जासं, सिलीगुड़ी : तेंदुए के हमले से बागडोगरा से सटे बेंगडुब्बी स्थित सेना छावनी में आतंक फैल गया। लेकिन यह तेंदुआ अभी तक नहीं पकड़ाया है। ऐसे वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ शायद जंगल की ओर लौट गया है। हांलाकि अभी भी उसकी निगरानी की जा रही है। तेंदुए के इस हमले की घटना गुरूवार को हुई थी। जानकारी के मुताबिक सेना छावनी में कुछ श्रमिक जंगल-झाड़ की साफ सफाई में जुटे थे। उसी क्रम में एक तेंदुआ सैन्य छावनी परिसर में घुस आया और साफ-सफाई कर रहे गोविंद नामक एक श्रमिक पर हमला कर दिया। काम कर रहे अन्य श्रमिक और जवानों ने सूझ-बूझ से गोविंद को तेंदुए से बचाया और इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। वहीं जानकारी मिलते ही बागडोगरा वन विभाग के रेंजर अपनी टीम के साथ सैन्य छावनी पहुंचे और तेंदुए की तलाश शुरु की। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ दूसरी बार नजर नहीं आया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। बल्कि सैन्य छावनी के आस-पास एक टीम को तैनात कर दिया गया है। और पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।

-------------

जासं, सिलीगुड़ी : तेंदुए के हमले से बागडोगरा से सटे बेंगडुब्बी स्थित सेना छावनी में आतंक फैल गया। जानकारी के मुताबिक सेना छावनी में कुछ श्रमिक जंगल-झाड़ की साफ सफाई में जुटे थे। उसी क्रम में एक तेंदुआ सैन्य छावनी परिसर में घुस आया और साफ-सफाई कर रहे गोविंद नामक एक श्रमिक पर हमला कर दिया। काम कर रहे अन्य श्रमिक और जवानों ने सूझ-बूझ से गोविंद को तेंदुए से बचाया और इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। वहीं जानकारी मिलते ही बागडोगरा वन विभाग के रेंजर अपनी टीम के साथ सैन्य छावनी पहुंचे और तेंदुए की तलाश शुरु की। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ दूसरी बार नजर नहीं आया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। बल्कि सैन्य छावनी के आस-पास एक टीम को तैनात कर दिया गया है। और पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी