दो दिनो बाद भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ

सिलीगुड़ी से सटे सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फासीदेवा प्रखंड इलाके में तेंदुआ का खौफ अभी जारी है। वन विभाग को आज भी तेंदुए को पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगा तो रखे हैं लेकिन उसमें तेंदुआ फंसा नहीं है। शुक्रवार को तेंदुए को पिंजरे में फंसा नहीं देकर एक बार फिर से लोगों में तेंदुए का खौफ व्याप्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:40 AM (IST)
दो दिनो बाद भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ
दो दिनो बाद भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ

-फांसीदेवा इलाके के लोगों में भय का आलम

-शाम होते अपने घरों में दुबक जाते हैं लोग

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी से सटे सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फासीदेवा प्रखंड इलाके में तेंदुआ का खौफ अभी जारी है। वन विभाग को आज भी तेंदुए को पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगा तो रखे हैं लेकिन उसमें तेंदुआ फंसा नहीं है। शुक्रवार को तेंदुए को पिंजरे में फंसा नहीं देकर एक बार फिर से लोगों में तेंदुए का खौफ व्याप्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को तेंदुआ ने फासीदेवा के बन्दरगच्छ इलाके में खूब ताडव मचाया। लोगों के घरों की छत से छत पर दौड़ लगाते देखा गया। इलाके की एक महिला पर तेंदुआ ने हमला भी किया है। तेंदुए के हमले की वजह से महिला जख्मी हुई है। महिला के गर्दन पर तेंदुए ने पंजा मारा है। महिला को इलाज के लिए फासीदेवा ब्लॉक अस्पताल में इलाज कराया गया । अभी उसकी तबीयत ठीक है। वन विभाग की टीम अभी भी स्थिति पर नजर रख रही है। ऐसे वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि शायद तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है। लेकिन गाव वालों में अभी भी तेंदुए का डर बना हुआ है। यही कारण है कि लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि दो दिनों बाद भी तेंदुए को नहीं पकड़ा गया है। क्या पता तेंदुआ कहीं आस-पास ही छुपा हो और अचानक हमला बोल दे। तेंदुए के डर से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं।

chat bot
आपका साथी