नागरिक सम्मेलन में नगर निगम चुनाव की मांग

-वाम मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ बोला हमलाजोरदार आंदोलन की दी चेतावनी जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:06 PM (IST)
नागरिक सम्मेलन में नगर निगम चुनाव की मांग
नागरिक सम्मेलन में नगर निगम चुनाव की मांग

-वाम मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ बोला हमला,जोरदार आंदोलन की दी चेतावनी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा की ओर से गुरुवार को यहां कंचनजंघा स्टेडियम हॉल में नागरिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अविलंब सिलीगुड़ी महकमा परिषद व सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव कराए जाने की मांग उठाई गई। अन्यथा, जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद व सिलीगुड़ी नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड की पांच वर्षो की मीयाद एक बरस पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य सरकार इनके चुनाव नहीं करवा रही है। कोरोना महामारी का बहाना कर चुनाव को टाले जा रही है। जब कोरोना महामारी का बहुत ज्यादा प्रकोप था तब विधानसभा चुनाव हो गया तो अब तो कोरोना महामारी का प्रभाव बहुत कम हो गया है तो, महकमा परिषद व नगर निगम चुनाव क्यों नहीं हो सकते हैं? महकमा परिषद व नगर निगम का निर्वाचित बोर्ड नहीं होने के कारण पंचायती व शहरी क्षेत्रों का विकास यहां तक कि आम लोगों को मिलने वाली बुनियादी सामाजिक परिसेवा का लाभ मिलने आदि का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हमारी मांग है कि अविलंब सिलीगुड़ी महकमा परिषद बल्कि सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जनहित के लिए अत्यंत चिंतनीय है कि सिलीगुड़ी नगर निगम को पिछले डेढ़ सालों से केवल प्रशासकों के सहारे ही चलाया जा रहा है। मई 2020 में ही सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व निर्वाचित बोर्ड की मीयाद पूरी हो चुकी है। उसके बावजूद अब तक चुनाव नहीं कराया जा रहा है। एक के बाद एक केवल प्रशासक व प्रशासकीय समिति द्वारा ही नगर निगम को चलाया जा रहा है। नगर निगम की वर्तमान प्रशासकीय समिति काम का काम कुछ नहीं कर रही है। लोगों को केवल और केवल झूठे वायदों से ही बहलाए जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम का वर्तमान बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स अवैध है। कानूनन निर्वाचित बोर्ड की मीयाद पूरी हो जाने पर अधिकतम छह महीने व आपात परिस्थिति में और अतिरिक्त छह महीने ही प्रशासकीय व्यवस्था रखी जा सकती है। पर, यहां बीते डेढ़ साल से भी अधिक समय से प्रशासक से ही काम चलाया जा रहा है। इसके विरुद्ध हम लोग अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अविलंब सिलीगुड़ी नगर निगम व सिलीगुड़ी महकमा परिषद का चुनाव कराया जाए। निर्वाचित बोर्ड कामकाज संभाले। इस दिन नागरिक सम्मेलन में वाममोर्चा के दार्जिलिंग जिला संयोजक जीवेश सरकार व अन्य कई सम्मिलित रहे।

chat bot
आपका साथी