लोअर बुर्तुक के भूस्खलन पीड़ितों को मदद की आस

राई गांव के 25 घरों में रहने वाले करीब 50 से 60 परिवार भयाक्रांत ------------ संसू.गंगटोक लो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:34 PM (IST)
लोअर बुर्तुक के भूस्खलन पीड़ितों को मदद की आस
लोअर बुर्तुक के भूस्खलन पीड़ितों को मदद की आस

राई गांव के 25 घरों में रहने वाले करीब 50 से 60 परिवार भयाक्रांत

------------

संसू.गंगटोक: लोअर बुर्तुक में पिछले दिन 9 जून को हुई भीषण बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से दो परिवार प्रभावित हुए हैं। जिनके घर भूस्खलन में पूरी तरह से नष्ट हो गये लोग बेघर होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। उधर, भूस्खलन की सूचना पाते ही स्थानीय पार्षद व गंगटोक नगर निगम (जीएमसी) के मेयर और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे मगर ताज्जुब की बात यह है कि भूस्खलन हुए इतने दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

गंगटोक शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोअर बुर्तुक में भूस्खलन के कारण दो परिवार बेघर हो गए है। मानसून पूर्व की लगातार बारिश से राजधानी परिसर के गाव को प्रभावित बनाने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोअर बुर्तुक में गत 9 जून को हुई बारिश के कारण यह प्राकृतिक आपदा आई है। पीड़ितों की स्थिति से अंवगत होने को पहुंचे पत्रकारों से स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन से लोअर बुर्तुक और इसके नीचे स्थित राई गाव को भारी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से राई गाव के करीब 25 घर के लोग भयाक्रांत हैं, इन 25 घरों में करीब 50 से 60 परिवार के सदस्य रहते हैं।

भूस्खलन हुए क्षेत्र में रखे पत्थर से लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह पत्थर नीचे गिरा तो राई गाव में बढी घटना घट सकती है।

दूसरी ओर भूस्खलन की चपेट में अपना आवास गंवाने वाले राजेन राई का कहना है कि इस आपदा के कारण उनका घर क्षतिग्रस्त हुआ है। पीड़ित परिवार इस समय स्थानीय एक घर में किराए में कमरा लेकर रह रहा हैं। पाच सदस्यीय परिवार बेघर हो किराये पर रह रहा है। इसके साथ ही स्थानीय देउ कुमारी गुरुंग का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। देव कुमारी गुरुंग का कहना है कि यह घटना 9 जून को सुबह करीब 8 बजे हुई। जब वह पूजा करने की तैयारी कर रही थीं उसी समय यह घटना घटी है। देव कुमारी गुरुंग के घर में उनके अलावा उनके पति, बेटे और बहु रहते है। फिलहाल ये लोग अपने पड़ोस में किराए के मकान पर रह रहे है। उन्होंने अपील की है कि राज्य सरकार इस समस्या का समाधान करे साथ ही उनका कहना है कि घर के अलावा इस भूस्खलन में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

------------

चित्र परिचय: फोटो 01- भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त घर

chat bot
आपका साथी