सुख-समृद्धि की हुई कामना

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में लक्खी पूजा आस्था के साथ की गई। देवी लक्खी की प्रतिमा क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM (IST)
सुख-समृद्धि की हुई कामना
सुख-समृद्धि की हुई कामना

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :शहर में लक्खी पूजा आस्था के साथ की गई। देवी लक्खी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। नारियल के लडडू , शिरनी, खिचड़ी का प्रसाद विशेष तौर पर चढ़ाया गया। मेहमानों को आमंत्रित किया गया। शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। नाना प्रकार के स्वादिष्ट पकवान परोसे गए। इस बारे में श्रद्धालुओं का कहना था कि देवी लक्खी की पूजा करने से बेहद सुकून मिलता है। देवी का आशीर्वाद बना रहे यही कामना करते हैं। यही संस्कार बच्चों को भी देने का प्रयास करते हैं कि वे भी श्रद्धा और आस्था के साथ देवी का पूजन करें। हमारी जो संस्कृति है उसका बखूबी पालन करें। इसी क्रम में कई जगहों पर रात्रि जागरण भी किया गया। मंदिरों को जगमगाती रोशनी से सजाया गया। दीपक जलाए गए। इस बाबत पुजारी विनय गोस्वामी का कहना था कि लक्खी पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। किंतु इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए भीड़भाड़ नहीं की गई। उन्हें किसी प्रकार परेशानी ना हो इसलिए विशेष व्यवस्था की गई थी। दिन की शुरूआत श्रद्धालुओं के द्वारा देवी दर्शन करके की गई। इस मौके पर आराधना कर सुख-शांति की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी