श्रद्धा के साथ की गई देवी लक्खी की आराधना

-मंदिरों में दिखी भीड़घरों में जलाए गए दीपक जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में लक्खी प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:19 PM (IST)
श्रद्धा के साथ की गई देवी लक्खी की आराधना
श्रद्धा के साथ की गई देवी लक्खी की आराधना

-मंदिरों में दिखी भीड़,घरों में जलाए गए दीपक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :शहर में लक्खी पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ की गई। इस अवसर को लेकर घरों और मंदिरों में विशेष चहल-पहल देखी गई। हालांकि सुबह से ही जमकर बारिश हो रही थी। किंतु दोपहर के समय बारिश रूकने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इसी कड़ी के तहत देवी के स्वागत में घरों को बहुत ही खुबसूरती के साथ सजाया गया। उनके पैरों के निशान बनाए गए। एक से एक खुबसूरत अल्पना बनाई गई। नारियल के लडडू , शिरनी, खिचड़ी का प्रसाद विशेष तौर पर चढ़ाया गया। शंखनाद की गूंज चारों ओर सुनाई पड़ रही थी। देवी के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाकर पूजा-अर्चना करते दिखे श्रद्धालु। मेहमानों को आमंत्रित किया गया। नाना प्रकार के स्वादिष्ट पकवान परोसे गए। इस बारे में श्रद्धालुओं का कहना था कि देवी लक्खी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। बेहद शांति मिलती है। उनके स्वागत हेतु घर की साफ-सफाई कई दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थी। शुद्धता का ख्याल रखा गया। देवी का आशीर्वाद बना रहे यही कामना करते हैं। बच्चों को भी यही संस्कार देने का प्रयास करते हैं कि वे भी श्रद्धा और आस्था के साथ देवी का पूजन करें। हमारी जो संस्कृति है उसका बखूबी पालन करें। इसी क्रम में कई जगहों पर रात्रि जागरण किया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मंदिरों को जगमगाती रोशनी से सजाया गया। दीपक जलाए गए। दिन की शुरूआत श्रद्धालुओं के द्वारा देवी दर्शन करके की गई। मौके पर आराधना कर सुख-शांति की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी