आंशिक लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों की बन रही सूची

-नियमों को तोड़ने वालों की बनायी जा रही है सूची पुलिस सोशल मीडिया और सीसीटीवी से ले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:09 PM (IST)
आंशिक लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों की बन रही सूची
आंशिक लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों की बन रही सूची

-नियमों को तोड़ने वालों की बनायी जा रही है सूची, पुलिस सोशल मीडिया और सीसीटीवी से ले रही सहायता

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:कोरोना वायरस के आतंक से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंशिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान आंशिक लॉकडाउन तोड़े जाने की काफी शिकायत मिल रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निर्देश मिलने के पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर मोर्चा खोल दिया। सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर का स्पष्ट निर्देश है कि बार-बार नियम तोड़नेवाले लोगों की अब खैर नहीं होगी। लोगों की धर-पकड़ शुरू होगी वहीं ऐसे लोगों की सूची भी पुलिस तैयार कर रही है। बाद में इसी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जेल भेजेगी। विभिन्न थानों के थानेदारों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यहां बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण स बचने के लिए चुनाव समाप्ति के साथ ही आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोगों को सिर्फ घरों से जरुरत होने पर ही निकलने को कहा गया है। घर से निकलने व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। बिना मास्क के घूमने वालों और नियमों को तोड़नेवालों की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया व सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है। सूची तैयार होने पर पुलिस ऐसे लोगों की धर-पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी। उनका साफ कहना कि किसी को मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई समाज और क्षेत्र के लोगों के लिए है। कोरोना से बचने का एक मात्र साधन है कि लोग अपने घरों में रहें। सुबह और शाम सब्जी बाजार, मछली बाजार तथा दोपहर को कई मैदानों में लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। यहा शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन नही हो पा रहा है। इसी कारण से पुलिस ने कठोर रवैया अपना लिया है। अब तो शादी विवाह और किसी भी सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी 50 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जमा करने को कहा गया है। ऐसे में भीड़ एकत्र होती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए अगर पुलिस से अनुमति नहीं लेते है तो भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी