मुद्दा गरमाते ही निकला जीवन सिंह का जिन्न
-वीडियो में कामतापुर वासियों को एकजुट हो अपनी मातृभूमि के लिए लड़ने का किया गया आह्वान -ज्योति
-केएलओ चीफ का वीडियो संदेश वायरल
-अलग कामतापुर के लिए एकजुट होकर लड़ने को कहा
-बुद्धदेव और ममता बनर्जी को बताया बाहरी नेता सिलीगुड़ी: एक ओर उत्तर बंगाल अलग राज्य की माग को लेकर घमासान मचा हुआ है तो वहीं 2003 से ऑपरेशन ऑल आउट के समय भूमिगत कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के एलओ चीफ जीवन सिंह का जिन्न एक बार फिर से निकल आया है। उसके वायरल वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। यह वीडियो किसी अज्ञात जगह से जंगल में बनाया गया है। जीवन सिंह इस वीडियो में स्पष्ट कह रहा है कि ग्रेटर कूचबिहार के नेता अनंत महाराज जो अपने संगठन को उत्तर बंगाल में तेजी से मजबूत कर रहे हैं,उन्हें ममता बनर्जी की सरकार बदनाम करने में लगी है। जीवन सिंह ने कहा कि कामतापुर के मिट्टी उनकी वंशजों की मिट्टी है। उनके अधिकारों को भाषा संस्कृति को मान्यता नहीं देकर आदोलनकारियों को राष्ट्रद्रोह का तकमा दिया गया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु, बुद्धदेव भट्टाचार्य और वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह दोषी हैं। कामतापुर अलग राज अपने अधिकार अपने भाषा संस्कृति के लिए आदोलन करने वाले नेताओं को टैगोर नोबेल पुरस्कार का चोर बताया जा रहा है। सच्चाई तो यह है कि हमारी मिट्टी में बाहरी नेता पिछले 76 साल से हमारे अकूत धन संपत्ति को लूट रहे हैं। कूचबिहार मदन मोहन मंदिर की 8 किलो सोने की मूíत को भी इन नेताओं के द्वारा लूट लिया गया। समय आ गया है कि हमें अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए मालदा से असम तक रहने वाले कामतापुर वासियों को एकजुट होकर संगठित होना होगा। उसने वीडियो में अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ने की अपील की है।
वीडियो में केएलओ चीफ जीवन सिंह ने उत्तर बंगाल के सासद और विधायकों को भी कहा कि वे यहा के लोगों के लिए काम करें। यहा के लोगों के खिलाफ अगर काम किया तो उन्हें भी राजनीति नहीं करने देंगे।