अन्य आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

खोरीबाड़ी लूटकांड -पकड़ने के लिए कई स्थानों पर हो रही है छापेमारी -रिमांड पर दोनों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM (IST)
अन्य आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर
अन्य आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

खोरीबाड़ी लूटकांड

-पकड़ने के लिए कई स्थानों पर हो रही है छापेमारी

-रिमांड पर दोनों आरोपितों से लगातार पूछताछ

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी लूटकांड में गिरफ्तार दो युवक अपने अन्य साथियों का नाम, पता-ठिकाना पुलिस के सामने उगल रहे हैं। आरोपितों की निशानदेही पर दार्जिलिंग जिला पुलिस की खोरीबाड़ी थाने की टीम आस-पास इलाका समेत उत्तर दिनाजपुर और पड़ोसी राज्य बिहार के कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश करने की बात पुलिस ने कही है। सभी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई है।

जबकि जिन दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है उसको रिमांड पर लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इनसे अन्य आरोपितों के बारे में भी पुलिस को कुछ सुराग लगे हैं।

यहां बताते चलें कि बीते 22 जुलाई की दोपहर बंदूक की नोक पर सिलीगुड़ी से थानझोड़ा चाय बागान की ओर जा रही एक एक एसयूवी जीप से बदमाशों ने 26 लाख रुपए की लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए करीब आठ लोग तीन मोटर साइकिल और एक बोलेरो जीप में सवार होकर आए और कांड कर फरार हो गए। थानझोड़ा चाय बागान के मैनेजर मजदूरों के 15 दिन का मेहनताना बैंक से लेकर मुहैया कराने जा रहे थे। बागान मैनेजर की एसयूवी के दरवाजे का कांच तोड़कर रुपयों से भरा ट्रंक लेकर बदमाश मोटर साइकिल से फरार हो गए। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने बदमाशों की बोलेरो गाड़ी को बरामद कर लिया। वहीं नक्सलबाड़ी और खोरीबाड़ी से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। घटना के दिन से पुलिस के संदेह के मुताबिक गिरफ्तार दो युवक अनिल टुडू व साधन चंद्र दास थानझोड़ा चाय बागान में वषरें पहले गाड़ी चालक के तौर पर नियुक्त थे। इन दोनों को 14 दिन की रिमांड पर लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस कांड में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस लूटकांड में शामिल अधिकांश लोगों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों से कई तथ्यों की जानकारी मिली है और उसी के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी