खोरीबाड़ी लूटकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

-अब अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस -विभिन्न स्थानों की की जा रही है छापेमारी 14 ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:07 PM (IST)
खोरीबाड़ी लूटकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
खोरीबाड़ी लूटकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

-अब अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

-विभिन्न स्थानों की की जा रही है छापेमारी 14

दिन रिमांड पर कोर्ट ने पुलिस के हवाले किया

04

दिन पहले हुई थी लूट की यह घटना

26

लाख रुपये की हुई थी खोरीबाड़ी में लूट

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी लूटकांड के रहस्य से पर्दा हट गया है। इस मामले में दार्जिलिंग जिला पुलिस को सफलता मिल गई है। लूटकांड के चार दिन बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम अनिल टुडू और साधन चंद्र दास पुलिस ने बताया है। दोनों आरोपितों को सोमवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की रिमांड पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस के हवाले किया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो ये दोनों आरोपित थानझोड़ा चाय बागान से वर्तमान में जुड़े हुए नहीं हैं। लेकिन वर्षो पहले ये दोनों आरोपित थानझोड़ा चाय बागान में गाड़ी चालक के तौर पर कार्यरत थे। आरोपितों में से एक खोरीबाड़ी और दूसरा नक्सलबाड़ी का निवासी बताया गया है। लूटकांड के दो दिन बाद ही पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया था। कॉल डिटेल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने और भी कई गहरे राज पुलिस के सामने उगले हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। साथ ही पुलिस ने लूटकांड की गंभीरता और जांच प्रक्रिया का हवाला देकर आरोपितों के 14 दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की रिमांड पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस के हवाले किया है।

सरकारी पक्ष के वकील सुदीप राय बासुनियां ने बताया कि पुलिस की अपील पर अदालत ने रिमांड की मंजूरी दी है। दार्जिलिंग जिला पुलिस के डीएसपी (ग्रामीण) अचिंत्य गुप्ता ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से घोषपुकुर व खोरीबाड़ी होकर विधान नगर टोल नाका होकर उत्तर दिनाजपुर से बिहार और चक्रमारी होकर बिहार जाने वाली सड़क की हर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पुलिस ने पहले बोलेरो गाड़ी बरामद किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया। अब इन आरोपितों से पूछताछ और इनकी निशानदेही पर दार्जिलिंग जिला पुलिस कांड में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। कैसे हुई थी पूरी घटना

यहां बताते चलें कि बीते 22 जुलाई को दिन-दहाड़े बंदूक की नोक पर 26 लाख रुपए की लूट को सिलीगुड़ी शहर से सटे खोरीबाड़ी स्थित सचींद्र चंद्र चाय बागान के सामने खोरीबाड़ी-घोषपुकुर राज्य सड़क पर अंजाम दिया गया। 22 जुलाई को थानझोड़ा चाय बागान के मैनेजर सिलीगुड़ी के एक बैंक से 26 लाख रुपया लेकर एसयूवी जीप से वापस जा रहे थे। अचानक एक बोलेरो जीप ने ओवरटेक कर एसयूवी को सामने से रोका। पलक झपकते ही तीन मोटर साइकिल पर सवार बदमाश सामने खड़े हो गए। बदमाशों ने बंदूक से एक राउंड फायरिंग की और एसयूवी के दरवाजे का कांच तोड़कर रुपयों से भरा ट्रंक निकाल लिया। ट्रंक को मोटर साइकिल पर लेकर घोषपुकुर की तरफ रवाना हो गए और बोलेरो गाड़ी खोरीबाड़ी की तरफ चली गई। इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने का अनुमान पुलिस को है। लूट की जानकारी मिलते ही डीएसपी अचिंत्य गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर सुदीप सरकार समेत खोरीबाड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

chat bot
आपका साथी