कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में दान-पुण्य

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में महिलाएं बढ़चढ़ कर दान पुण्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:14 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:14 AM (IST)
कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में दान-पुण्य
कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में दान-पुण्य

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में महिलाएं बढ़चढ़ कर दान पुण्य कर रही है। इन दिनों में वे एक समय का भोजन कर रही है। घरों इत्यादि में कीर्तन इत्यादि किया जा रहा है। बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ इस महीने का पालन किया जा रहा है। इस समय कार्तिक महीने को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे प्रहर में उठकर महिलाएं स्नान इत्यादि कर पूजा-पाठ कर रही है। इस बारे में महिलाओं का कहना है कि कार्तिक महीने में किए गए दान-पुण्य का फल कई गुणा अधिक मिलता है। इसलिए इस महीने में दान-पुण्य कर रही है। वहीं पूर्णिमा के दिन विशेष तौर और भी दान करेगी। इस दिन जरूरतमंदों में भोजन इत्यादि का वितरण करेगी। वही गर्म कपड़े भी बांटेगी। क्योंकि इस महीने में ठंड की शुरूआत हो जाती है। महीने के अंतिम दिनों में पूजा-अर्चना करने पर विशेष पुण्य मिलता है। इसलिए सुबह-सवेरे ही पूजा-अर्चना करने में लग जाती है। ताकि चारों ओर शांति का वास हो। घर में वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। प्रयास यही रहता है कि परिवार के सभी सदस्य पूजा में शामिल हो। हालांकि सुबह के समय में तो सब बहुत व्यस्त रहते हैं। हां, शाम के समय में एक-साथ बैठकर कीर्तन इत्यादि करते हैं। इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखा जा रहा है इसलिए यही कामना विशेष तौर पर की जाती है कि हे प्रभु हमें इस बीमारी से निजात दिलाओं। सारे विश्व से इसको दूर कर शांति की स्थापना हो।

chat bot
आपका साथी