कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी में जुटी महिलाएं

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:14 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी में जुटी महिलाएं
कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी में जुटी महिलाएं

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस दिन श्रद्धालुओं के द्वारा नदी में डुबकी लगाई जाएगी। कोई महानंदा नदी के तट पर तो कोई अन्य नदी में डुबकी लगाने को तैयार नजर आ रहा है। इसी कड़ी के तहत महिलाओं के द्वारा बढ़चढ़ कर दान-पुण्य किया जाएगा। जिसके लिए खरीदारी करने में जुटी हुई है। इस बारे में महिलाओं का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करने पर कई गुणा पुण्य बढ़कर मिलता है। इसलिए वे दान-पुण्य करने के लिए खरीदारी करने में जुटी हुई है। वहीं कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ तीसरे प्रहर में उठकर स्नान इत्यादि कर पूजा-पाठ कर रही है। ऐसी मान्यता है कि तीसरे प्रहर में उठकर स्थान करने से विशेष पुण्य मिलता है। वहीं कीर्तन इत्यादि भी किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय में दीपक जलाए जा रहे हैं क्योंकि कार्तिक महीने में दीपदान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दीप जलाने से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। इसलिए दीपक अवश्य जलाने चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चारों ओर रौनक ही रौनक नजर आ रही है। दीपदान करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा मिट्टी के दीपक इत्यादि भी खरीदे जा रहे हैं ताकि इन दीपकों को जलाकर पुण्य अर्जित कर सके। इस समय दीपक के माध्यम से तुलसी के गमले, मंदिर सहित आसपास के इलाके में रोशनी की जा रही है ताकि चारों ओर शांति स्थापित हो सके।

chat bot
आपका साथी