जिउतिया 29 को, महिलाएं तैयारी में व्यस्त

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जिउतिया पर्व 29 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में महिलाएं अभी स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:45 PM (IST)
जिउतिया 29 को, महिलाएं तैयारी में व्यस्त
जिउतिया 29 को, महिलाएं तैयारी में व्यस्त

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जिउतिया पर्व 29 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में महिलाएं अभी से ही व्यस्त नजर आ रही हैं। पूजा को लेकर पूजन सामग्री इत्यादि की खरीदारी की जा रही है। इस अवसर पर महिलाएं निर्जल उपवास रखकर पुत्र दीर्घायु और अखंड सुहाग की कामना करेगी। इस मौके पर प्रतिवर्ष स्थानीय महानंदा नदी तट पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। महिलाओं के द्वारा नदी तट पर में डुबकी लगाई जाएगी। इसी क्रम में श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति, लाल मोहन निरंजन घाट की ओर से नदी तट पर सेवा शिविर लगाया जाएगा। अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव तपन झा, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता नदी तट पर सेवा शिविर लगवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फ‌र्स्ट एड, खोया-पाया की सूचना, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की यहां की जाएगी। वहीं नदी तट की साफ-सफाई भी समिति की ओर से करवाई जाएगी। इसी क्रम में मंदिरों में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया जाएगा। जहां पर जिउतिया पर्व पर महिलाओं के द्वारा कथा सुनी जाएगी। इस बारे में महिलाओं का कहना है कि इस दिन वे अपनी संतान की लंबी आयु की कामना करेगी। जिसके लिए वे अभी तैयारियों में व्यस्त है। ये व्रत विशेष तौर पर महिलाएं पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं।

-------------------- इसी क्रम में मंदिरों में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया जाएगा। जहां पर जिउतिया पर्व पर महिलाओं के द्वारा कथा सुनी जाएगी। इस बारे में महिलाओं का कहना है कि इस दिन वे अपनी संतान की लंबी आयु की कामना करेगी। जिसके लिए वे अभी तैयारियों में व्यस्त है। ये व्रत विशेष तौर पर महिलाएं पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं।

chat bot
आपका साथी