जंगपाना में फुटबाल का आयोजन

मेरी सोच की कोशिश फुटबॉल चुनाव आये व गए पहाड़ पूरी तरह से शांत अनित थापा -- जागरण स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:10 PM (IST)
जंगपाना में फुटबाल का आयोजन
जंगपाना में फुटबाल का आयोजन

मेरी सोच की कोशिश फुटबॉल , चुनाव आये व गए पहाड़ पूरी तरह से शांत :अनित थापा

--

जागरण संवाददाता,कíसयाग:

गोजमुमो केन्द्रीय कमेटी के महासचिव व तत्कालीन जीटीए चेयरमैन अनित थापा ने जंगपाना में किया फुटबाल खेल का आयोजन। पन्द्रह वर्ष से नीचे के उम्र के बच्चों के बीच आयोजित फुटबाल मैच के संबंध में अनित थापा ने कहा कि फुटबाल खेल मेरे सोच का एक प्रयास है। मैं इन बच्चों के अंदर नया पहाड़ देखता हूं। मेरा दायित्व बनता है कि नये पहाड़ में नये सोंच,नये कौशल व नई दृष्टिकोण रखनेवाले नई पीढ़ी की जन्म हो।

उन्होंने कहा कि चुनाव आया व गया। आज पहाड़ शात है। शोर-गुल कुछ नहीं है। प्रत्याशी व राजनैतिक पार्टी के नेतृत्व आराम कर रहे हैं। परंतु कíसयाग से तकरीबन पैंतालीस मिनट के दूरी पर स्थित जंगपाना चाय बागान के छोटे खेल मैदान आज रोमाचक है। बच्चों की आवाज,महिलाओं की आवाज व कभी-कभी सीटी की आवाज भी। सीटी की आवाज किसी बच्चों के द्वारा फूकी हुई नहीं,बल्कि रेफरी द्वारा फूकी हुई आवाज है।

फुटबाल आयोजन करने के बारेमें उन्होंने बताया कि हम पहाड़ को विकास के मार्ग में ले जाने की बात करते हैं। परंतु विकास का मतलब भौतिक विकास मात्र नहीं है। हमारी सोंच की विकास सर्वांगीण विकास है। यहा विकास सोंच में होना चाहिए। मनुष्य में होना चाहिए। बौद्धिक विकास होना चाहिए व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास होना चाहिए। विकसित पहाड़ के भविष्य ही ये बच्चें हैं। पहाड़ को विकसित करने का मतलब ही बच्चों की विकास आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आता है,जाता है। परंतु नेतृत्व को कभी भी नहीं थकना चाहिए। यदि पहाड़ के नेतृत्व ही थक जायें तो,पहाड़ कैसे आगे बढ़ेगा? उन्होंने प्रश्न भी रखा।

---------

चित्र परिचय: फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी।

chat bot
आपका साथी