महानंदा घाट पर जनेऊ पूजन
महानंदा घाट पर जनेऊ पूजन
सिलीगुड़ी वैदिक ब्राह्मणों के लिए सावन पूíणमा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस दिन ब्राम्हण अपने
Publish Date:Mon, 03 Aug 2020 08:43 PM (IST) Author: Jagran
सिलीगुड़ी: वैदिक ब्राह्मणों के लिए सावन पूíणमा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस दिन ब्राम्हण अपने जनेऊ का पूजन कर सम्पूर्ण वर्ष के लिए आत्मशुद्धि करते हैं। मिलनमोड़ पर महानदा नदी के घाट पर श्रावणी पूíणमा के दिन सोमवार को नदी में नाभि तक जल में खड़े होकर जनेऊ पूजन किया गया। बद्री शर्मा ने बताया गया कि ब्रह्म गाठ में सप्तऋषि का वास होता है। सप्तऋषि के पूजन के पश्चात मां विंध्यवसिनी मंदिर पर पुरोहितों से गौ, गणेश, शालिग्राम, देवी इत्यादि का पूजन किया।