West Bengal Unlock 1.0 Guideline: आज से अंतरराज्यीय यात्रा प्रतिबंध मुक्त, एक से दूसरे राज्य जाने-आने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं

देश में कोरोना संकट के मद्देनजर दो महीने से अधिक समय से जारी लाॅकडाउन के बीच अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है।आज से अंतरराज्यीय यात्रा प्रतिबंध मुक्त

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 03:58 PM (IST)
West Bengal Unlock 1.0 Guideline: आज से अंतरराज्यीय यात्रा प्रतिबंध मुक्त, एक से दूसरे राज्य जाने-आने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं
West Bengal Unlock 1.0 Guideline: आज से अंतरराज्यीय यात्रा प्रतिबंध मुक्त, एक से दूसरे राज्य जाने-आने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। lockdown 5.0: देश में कोरोना संकट के मद्देनजर दो महीने से अधिक समय से जारी लाॅकडाउन के बीच अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। इस कड़ी में सोमवार एक जून से अंतर राज्यीय यात्रा प्रतिबंध मुक्त होगी। इसके तहत अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने-आने हेतु अलग से कोई अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। इस बाबत भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति भी जारी की चुकी है।

उसके अनुसार व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक या निजी परिवहन के यात्री वाहन और मालवाही वाहन आदि की अपने राज्य में या अन्य राज्यों में आवाजाही पर अब कोई रोक नहीं होगी।

देश में कोरोना संकट के मद्देनजर दो महीने से अधिक समय से जारी लाॅकडाउन के बीच अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है।  गत 25 मार्च से जारी लाॅकडाउन के मद्देनजर इन सब पर रोक थी, जो कि अब नहीं रहेगी। इसका असर सिलीगुड़ी में पहले ही दिन नजर आने लगा। इस दिन शहर में पड़ोसी राज्य बिहार की अनेक गाड़ियां आवाजाही करतीं नजर आईं।

कई लोगों ने इस छूट पर खुशियां व्यक्त की हैं। वैसे, यात्रा प्रतिबंध पर यह छूट कंटेनमेंट जोन में प्रभावी नहीं होगी या उससे संबंधित राज्य प्रशासन के विवेकाधिकार पर निर्भर करेगी। वैसे यदि कोई राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सार्वजनिक स्वास्थ्य के कारणों और स्थिति के आकलन के आधार पर, लोगों की आवाजाही को विनियमित करने का प्रस्ताव करता है, तो आवाजाही पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों और संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में वह अग्रिम रूप में उसका व्यापक प्रचार करेगा और लोगों द्वारा उस संबंधित प्रक्रिया का भी अनुपालन किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि नए दिशा-निर्देशों के अनुसार एक से 30 जून तक देश भर में लॉकडाउन 5.0 केवल कंटेनमेंट जोन में प्रभावी रहेगा जहां सब कुछ पूर्ववत प्रतिबंधित रहेगा। अन्य सभी जगहों के लिए एक जून से अनलाॅक-1 प्रभावी होगा। इसके तहत जनजीवन के बहुत से मामलों में छूट दी गई है। 

chat bot
आपका साथी