मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर के इंदा में मासूम से दुष्कर्म के आ

By Edited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 03:34 PM (IST)
मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर के इंदा में मासूम से दुष्कर्म के आरोप में लोगों ने सोमवार की रात वृद्ध आरोपी की तगड़ी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक शहर के इंदा निवासी पीड़िता नाबालिग ने अपनी ताई को बताया कि इलाके के 73 वर्षीय वृद्ध दिलीप विश्वास ने खिलाने के बहाने उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वाकये की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी तगड़ी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। खड़गपुर टाउन थाना प्रभारी ज्ञान देव प्रसाद साव ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को मेदिनीपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
chat bot
आपका साथी