आयकर का दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू

-सिक्किम का दौरा कर लौटे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री -सिलीगुड़ी में आला अधिकारियों के साथ क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:37 PM (IST)
आयकर का दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू
आयकर का दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू

-सिक्किम का दौरा कर लौटे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

-सिलीगुड़ी में आला अधिकारियों के साथ की बैठक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आयकर दायरे से बाहर सिक्किम के प्रमाणपत्र धारक नागरिकों के अलावा टैक्स नहीं देने वालों से भुगतान को लेकर वित्त मंत्रालय रणनीति तैयार कर रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सिक्किम का दौरा कर बुधवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। बुधवार दोपहर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने माटीगाड़ा स्थित आयकर भवन में राजस्व विभाग के तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की। लेकिन पत्रकारों से बात करने को टाल गए। बैठक के बाद मंत्री वापस दिल्ली लौट गए।

दूसरी ओर आयकर सूत्रों के मुताबिक 1975 में सिक्किम को भारत मे सम्मिलित करने के दौरान स्थानीय निवासी को आयकर के दायरे से बाहर रखा गया। आयकर छूट से संबंधित प्रमाणपत्र भी सिक्किम के निवासियों को प्रदान किया गया था। लेकिन 1975 के बाद सिक्किम में बसे व्यापारी भी आयकर में छूट की माग करने लगे। बल्कि इस माग को लेकर देश की सर्वोच्च न्यायालय में अपील भी दाखिल की गई। भारत सरकार ने 1975 के बाद बसे सिक्किम के लोगों को आयकर के दायरे में लाया। लेकिन अधिकाश लोग आज भी आयकर को दरकिनार कर चल रहे हैं। आयकर विभाग अदालत के निर्देशानुसार आयकर नहीं देने वालों पर दबाव भी नहीं बना पा रही है। इसी मसले को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सिक्किम दौरे पर पहुंचे थे। सिक्किम आयकर सिलीगुड़ी यूनिट के अंतर्गत है। सिक्किम से लौटने के क्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सिलीगुड़ी आयकर भवन में आयकर, कस्टम व अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

chat bot
आपका साथी