भगवान गणपति और विश्वकर्मा की प्रतिमाएं महानंदा में विसर्जित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भगवान गणपति और विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजेबाजे के सा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST)
भगवान गणपति और विश्वकर्मा की प्रतिमाएं महानंदा में विसर्जित
भगवान गणपति और विश्वकर्मा की प्रतिमाएं महानंदा में विसर्जित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भगवान गणपति और विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजेबाजे के साथ मंगलवार को धूमधाम से महानंदा नदी में किया गया। रंग और अबीर से सरोबार श्रद्धालु नाचते-गाते महानंदा नदी के तट पर पहुंचे। साथ ही उन्हें अगले वर्ष जल्दी आने का न्यौता दिया। विसर्जन जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं। सुबह से ही पूजा मंडपों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। हिलकार्ट रोड गणेश पूजा कमेटी, सोनार पट्टी की ओर से भी गणपति को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं का कहना था कि पूजा के समय का आनंद ही कुछ अलग है। आरती और शंखनाद की गूंज सुनकर मन को बेहद सुकून मिलता है। इसी क्रम में बुधवार को भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर कहीं पर खिचड़ी तो कहीं पर खीर-पूड़ी का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी