अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम पर बरसे मंत्री

शहर में कहीं भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सिलीगुड़ी नगर निगम की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 08:16 PM (IST)
अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम पर बरसे मंत्री
अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम पर बरसे मंत्री

शहर में कहीं भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सिलीगुड़ी नगर निगम की है

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा है कि शहर में कहीं भी अवैध निर्माण होता है या है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जिम्मेदारी सिलीगुड़ी नगर निगम की है। इस बाबत नगर निगम को पूरा-पूरा संज्ञान लेना चाहिए। वह शनिवार को यहा एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि कोरोना संकट की आड़ लेकर शहर में धड़ल्ले से जगह-जगह अवैध निर्माण हो रहा है। इस दिशा में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) क्या कर रहा है? इस बाबत उन्होंने कहा कि यह एसजेडीए की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सिलीगुड़ी नगर निगम की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व 42 नंबर वार्ड में अवैध निर्माण का मुझे संज्ञान हुआ तो मैंने नगर निगम के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करवाई और अवैध निर्माण को हटवाया। सिलीगुड़ी नगर निगम में वर्तमान समय में निर्वाचित बोर्ड नहीं है लेकिन राज्य सरकार द्वारा मनोनीत बोर्ड है। उस प्रशासकीय समिति में वही सारे लोग हैं जो पूर्व निर्वाचित बोर्ड में थे। अत: उक्त बोर्ड को शहर में कहीं भी अवैध निर्माण का पूरा-पूरा संज्ञान लेना चाहिए। उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। इस बाबत मैं भी अपने स्तर पर नगर निगम को पत्र लिखूंगा और आवश्यक कार्रवाई की माग करूंगा। शहर में कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई जरूरी है।

chat bot
आपका साथी