अवैध निर्माण पर चला निगम का बुल्डोजर

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर नगर निगम प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 05:15 AM (IST)
अवैध निर्माण पर चला निगम का बुल्डोजर
अवैध निर्माण पर चला निगम का बुल्डोजर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर नगर निगम प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। शनिवार को नगर निगम ने वार्ड नंबर 25 के एसएफ रोड स्थित अवैध निर्माण को तोड़ दिया। बुल्डोजर की मदद से निर्माण को तोड़ा गया। बताया गया है कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए मकान मालिक को बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी लाभ नहीं हुआ। उसके बाद नगर निगम द्वारा खुद उसे तोड़ दिया गया है। बताया गया कि अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी