14 को मनाई जाएगी ईद, जमकर हुई खरीददारी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी ईद का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। गुरुवार को चांद देखने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:57 PM (IST)
14 को मनाई जाएगी ईद, जमकर हुई खरीददारी
14 को मनाई जाएगी ईद, जमकर हुई खरीददारी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : ईद का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। गुरुवार को चांद देखने के बाद इसका एलान मस्जिदो से कियिा जाएगा। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पिछले वर्ष की भांति लोग एक दूसरे को गले नहीं लगाकर सामूहिक नमाज अदा नहीं करेंगे। ईंद को लेकर जमकर खरीददारी की गयी। चंपासारी जामा मस्जिद के मुफ्ति मोहम्मद करीम और मस्जिद के सचिव मोहम्मद जहूर ने बताया कि ईद अल्लाह की इबादत का दिन है। 1442 साल से इसे मनाया जा रहा है। इस दिन अल्लाह का शुक्र हरेक के लिए बरसता है। यह दिन अपने लिए दुआएं बटोरने और दूसरों के लिए दुआएं बाटने का पाक दिन है। ईद का दिन अल्लाह के शुक्र का दिन है। हमने जो रमजान में रोजे रखे, सदका-खैरात किया, जकात अदा की, इबादतें कीं और उसमें जो अल्लाह की तरफ से सवाब मिला, उस पर अल्लाह का शुक्र मुसलमान करते हैं और खुशी मनाते हैं। कहा जाता है कि जिसने रमजान में रोजे नहीं रखे वो ईद मनाने का हकदार नहीं होता। लेकिन आजकल कोरोना की वजह से मस्जिदों में नमाज पढ़ने की पाबंदी है। लिहाजा लोगों से अपील की है कि वे घरों में इबादत करें। घरों में ईद की नमाज की जगह सुबह के वक्त चार रकात नमाज चाश्त पढ़ें। यह ईद की जगह पर हो जाएगी और अल्लाह से दुआ करें कि बीमारी दूर हो। जकात और फितरा के अलावा कोरोना मरीजों की मदद करें। गले मिलने और हाथ मिलाने से बचें। बाकी सब करें और ईद मनाएं। उज्र की हालत में मस्जिद में न जाने की इजाजत है। चूंकि यह दुआ का दिन है इसलिए दुआ करें। सबसे जरूरी बात यह है कि ईद के बाद भी अपने नेक कामों को जारी रखें। रमजान में बन्दों को जो अल्लाह का ईनाम मिला है, उसे जाया न करें। रमजान रूहानी ट्र्रेंनग का महीना है। इसे पूरे जीवन में अपनाना है। रमजान में रोजा तन के साथ-साथ मन का भी होता है।

chat bot
आपका साथी