बारिश ने दी गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में शाम के समय बारिश हुई। जिसकी वजह से तपतपाती गर्मी से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:07 PM (IST)
बारिश ने दी गर्मी से राहत
बारिश ने दी गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में शाम के समय बारिश हुई। जिसकी वजह से तपतपाती गर्मी से एक बार के लिए राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप पड़ रही थी। दिन का तापमान 33 डिग्री रहा। तपतपाती धूप की वजह से पशु-पक्षी सभी परेशान नजर आ रहे थे। गर्मी की वजह से बाहर निकलना कठिन लग रहा था। ऐसे में एकाएक उमड़ते-घुमड़ते बादलों के साथ शाम के समय हुई बारिश से गर्मी से एक बार के लिए सुकून मिला। इसी क्रम में शहरवासी दोपहर में ठंडे शीतल पेयजल का आनंद लेते हुए नजर आए। कोई मौसमी जूस तो कोई डाब पानी पीते हुए दिखा। कूल कूल मिल्क सेक और कूल्फी की बिक्री भी खूब हुई। जिसका आनंद लेते हुए शहरवासी नजर आए। इस बारे मे शहरवासियों का कहना है कि जिस तरह की गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बारिश ही गर्मी से राहत दे सकती है। इन दिनों बहुत ही तेज धूप निकल रही है। अगर बारिश होती रहे तो राहत मिल सकती है।

------------

chat bot
आपका साथी