बारिश के बावजूद काफी गर्मी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में रात के समय हर दिन तेज बारिश हो रही है। फिर भी दिन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:08 PM (IST)
बारिश के बावजूद काफी गर्मी
बारिश के बावजूद काफी गर्मी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में रात के समय हर दिन तेज बारिश हो रही है। फिर भी दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से गर्मी अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं रख रहा है। वहीं उमस की वजह से चिपचिपाहट भी महसूस हो रही है। दिन के समय उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जुलाई महीने में बढ़ते हुए तापमान से शहरवासी परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर दोपहर के समय में बेहद गर्मी महसूस की जा रही है। इस बारे में शहरवासियों का कहना है कि इस महीने में तो गर्मी से राहत मिलती है, किंतु इस वर्ष मौसम बिल्कुल उलट है। बारिश होने के बावजूद भी राहत नहीं मिल रही है। आगामी दिनों में क्या हाल होगा सोच से परे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासी शीतल पेयजल का सहारा ले रहे हैं।

------------ जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में रात के समय हर दिन तेज बारिश हो रही है। फिर भी दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से गर्मी अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं रख रहा है। वहीं उमस की वजह से चिपचिपाहट भी महसूस हो रही है। दिन के समय उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जुलाई महीने में बढ़ते हुए तापमान से शहरवासी परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर दोपहर के समय में बेहद गर्मी महसूस की जा रही है। इस बारे में शहरवासियों का कहना है कि इस महीने में तो गर्मी से राहत मिलती है, किंतु इस वर्ष मौसम बिल्कुल उलट है। बारिश होने के बावजूद भी राहत नहीं मिल रही है। आगामी दिनों में क्या हाल होगा सोच से परे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासी शीतल पेयजल का सहारा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी