हरितालिका तीज आज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : हरितालिका तीज 12 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर दुर्गा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 09:21 PM (IST)
हरितालिका तीज आज
हरितालिका तीज आज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : हरितालिका तीज 12 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर दुर्गा जन कल्याण संगठन, महिला समिति और नवग्रह मंदिर परिवार की ओर से नवग्रह मंदिर के निकट पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे से पूजा शुरू होकर तीन बजे तक चलेगी। इस दौरान महिलाएं सामूहिक रूप से कथा सुनेंगी। इसके उपरांत गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। वहीं अन्य मंदिरों और घरों में भी पूजा की जाएगी। तीज को लेकर कोई खरीदारी में तो कोई सजने-संवरने में महिलाएं व्यस्त दिखी। इस बारे में महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज पर पर वे जी भरकर सजती हैं। सजने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेने से भी नहीं परहेज करतीं है। क्योंकि मौका ही ऐसा है हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। पतिदेव के लिए व्रत रखतीं हैं। इसलिए थोड़ी सी जेब तो उनकी भी ढीली होनी चाहिए। साड़ी, गहने इत्यादि की खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर महिलाएं हथेली पर मेंहदी रचातीं हुई नजर आईं। किसी ने कलाई पर तो किसी ने बाजूबंद तक मेंहदी रचा रखा था।

chat bot
आपका साथी