हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी मार्ग पर पहली मालगाड़ी रवाना

जागरण संवाददतासिलीगुड़ी पुनर्जीवित हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक के जरिए दिनाक 31.07.2021 को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM (IST)
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी मार्ग पर पहली मालगाड़ी रवाना
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी मार्ग पर पहली मालगाड़ी रवाना

जागरण संवाददता,सिलीगुड़ी:

पुनर्जीवित हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक के जरिए दिनाक 31.07.2021 को पूसी रेल के अलीपुरद्वार मंडल के डामडिम स्टेशन से स्टोन चिप्स के साथ पहली मालगाड़ी बाग्लादेश के लिए रवाना हुई।

भारत तथा तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक वर्ष 1965 तक सक्रिय थी। बंटवारे के दौरान यह कोलकाता से सिलीगुड़ी तक ब्रॉड गेज मुख्य मार्ग का हिस्सा था। बंटवारे के उपरात भी असम तथा उत्तर बंगाल तक ट्रेन यात्रा के लिए तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र से गुजरना पड़ता था। हालाकि, वर्ष 1965 की युद्ध ने भारत तथा तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के बीच सभी रेलवे लिंकों को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया।

पूसी रेलवे के सीपीआरओ शुभानन चंदा ने बताया कि मई 2015 को दिल्ली में आयोजित अंतर-सरकारी रेलवे बैठक (आईजीआरएम) में की गई संयुक्त उद्घोषणा के अनुसार, रेल बोर्ड ने पूर्ववर्ती रेल लिंक को पुन: खोलने के लिए वर्ष 2016-17 में चिलाहाटी (बाग्लादेश) के साथ सम्पर्क स्थापित करने के लिए हल्दीबाड़ी स्टेशन (भारत) से बाग्लादेश सीमा तक नई बीजी लाइन के निर्माण की अनुमति प्रदान की थी।

प्रधानमंत्री स्तर के वर्चुअल द्विपक्षीय सम्मेलन के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा बाग्लादेश की माननीया प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिनाक 17.12.2020 को हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक का उद्घाटन किया। हालाकि कोविड महामारी के कारण तब से इस अनुभाग में नियमित ट्रेन सेवाएं आरम्भ नहीं की जा सकी।

हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी मार्ग असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल तथा भूटान से बाग्लादेश के लिए सामग्रियों के परिवहन के लिए संक्षिप्त मार्ग प्रदान करेगा। क्षेत्रीय व्यापार के विकास में सहायता प्रदान करने तथा क्षेत्र के आíथक तथा सामाजिक विकास में बढ़ावा देने के लिए यह रेल लिंक मुख्य बंदरगाहों, शुष्क बंदरगाहों तथाभू-सीमाओं तक रेल नेटवर्क की पहुंच में सहयोग करेगा।इस नए रेल लिंक से दक्षिण एशियाई देशों के आíथक क्रियाकलाप भी लाभान्वित होंगे।

chat bot
आपका साथी