सादगी के साथ मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

-सरकारी गाइडलाइन का किया जाएगा पालन -जगमगाती रोशनी से सजा है गुरुद्वारा जागरण संवाददाता ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:29 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
सादगी के साथ मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

-सरकारी गाइडलाइन का किया जाएगा पालन

-जगमगाती रोशनी से सजा है गुरुद्वारा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर सेवक रोड स्थित गुरुद्वारा में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी के तहत गुरुद्वारा रोशनी से जगमगा उठा है। लाल, पीली, नीली रोशनी से गुरुद्वारा की आकर्षक सजावट की गई है। इसी कड़ी के तहत इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए बहुत ही सादगी के साथ गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस बारे में गुरुद्वारा परिसर की ओर से जानकारी देते हुए जी एस होरा ने बताया कि कार्यक्रम 28 नवंबर से शुरू हो जाएगा। किंतु कोविड को देखते हुए किसी प्रकार की भीड़भाड़ नहीं की जाएगी। सरकारी गाइड लाइन को मानते हुए सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रयास यही रहेगा कि गुरुद्वारा परिसर में भीड़ ना हो। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसी क्रम में बाहर से किसी जत्था को आमंत्रित नहीं किया गया है। स्थानीय रागी जत्था के द्वारा ही कीर्तन इत्यादि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर में लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किंतु प्रतिवर्ष जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के मध्य लंगर वितरित किया जाता था, सारे दिन लंगर की व्यवस्था चलती थी। किंतु इस वर्ष भीड़भाड़ ना हो इसके लिए दोपहर में ही लंगर का समापन कर दिया जाएगा। बहुत ही सावधानी के साथ पर्व मनाया जा रहा है। ताकि ये बीमारी अधिक ना फैले। क्योंकि एक-दूसरे के संपर्क में आने से ये संक्रमण अधिक फैलता है।

chat bot
आपका साथी