राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दशैं पर सिक्किमवासियों को दी बधाई

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का किया था वध -

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:14 PM (IST)
राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दशैं पर सिक्किमवासियों को दी बधाई
राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दशैं पर सिक्किमवासियों को दी बधाई

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का किया था वध

----------

सिलीगुड़ी: सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सिक्किमवासियों को दशैं (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दीवाली से बीस दिन पहले दशहरा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने इसी दिन रावण का वध किया था कुछ लोग इस त्योहार को आयुध पूजा (शस्त्र पूजा) के रूप में भी मनाते हैं। दशहरा पर्व का दिन सबसे पवित्र दिन माना जाता है इस दिन शुभ काम की शुरुआत के लिए उत्तम दिन माना गया है। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कोरोना से मुक्ति, अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा अपने अंदर की बुराइयों को त्याग एवं अच्छाइयों को अपनाने का आग्रह किया ताकि उत्तम राष्ट्र के निर्माण में सहायता मिले।

-------------

--------------

chat bot
आपका साथी