काला झंडा दिखाए जाने से भड़के राज्यपाल

-डीएम और एसपी को बुलाया राजभवन -दोनों अधिकारियों से दो दिनों के अंदर मांगा जवाब जाग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:43 PM (IST)
काला झंडा दिखाए जाने से भड़के राज्यपाल
काला झंडा दिखाए जाने से भड़के राज्यपाल

-डीएम और एसपी को बुलाया राजभवन

-दोनों अधिकारियों से दो दिनों के अंदर मांगा जवाब जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एक सप्ताह के दार्जिलिंग दौरे पर पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ काला झंडा दिखाये जाने से भड़के हुए हैं। उनको कर्सियांग और दार्जिलिंग में तब काला झंडा दिखाया गया था जब वह बागडोगरा से दार्जिलिंग जा रहे थे। राज्यपाल डीएम और एसपी पर भड़के हुए हैं। राज्यपाल ने दोनों को मंगलवार को राजभवन बुलाया और कहा कि यह राज्यपाल के पॉटोकॉल का सीधा उल्लंघन है। इसके लिए दोनों को अपना जबाव देना होगा। इसके लिए दोनों अधिकारियों को दो दिन का समय दिया है।

राज्यपाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को राजभवन में बुलाया था। मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों से कहा गया कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख के दौरे को लेकर पहले से ही राज्य प्रशासन को जानकारी दी गयी थी। ऐसे में कैसे किसी के द्वारा विरोध स्वरुप काला झंडा दिखाया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी,कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया,इन सबकी जानकारी देनी होगी। ------------

राज्यपाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को राजभवन में बुलाया था। मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों से कहा गया कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख के दौरे को लेकर पहले से ही राज्य प्रशासन को जानकारी दी गयी थी। ऐसे में कैसे किसी के द्वारा विरोध स्वरुप काला झंडा दिखाया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी,कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया,इन सबकी जानकारी देनी होगी। राज्यपाल अभी एक सप्ताह तक दार्जिलिंग में ही रहेंगे।

chat bot
आपका साथी