गोवर्धन पूजा पर की गई सुख समृद्धि की कामना

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर में कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर गोबर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 10:19 PM (IST)
गोवर्धन पूजा पर की गई सुख समृद्धि की कामना
गोवर्धन पूजा पर की गई सुख समृद्धि की कामना

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर गोबर से गोवर्धन बनाया गया। जहां पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुहाग दीर्घायु की कामना की गई। लोक गीतों की गूंज सुबह से सुनाई पड़ने लगी थी। बहुत ही श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा की गई। इसके अलावा कई परिवारों में शुक्रवार को ही गोवर्धन पूजा कर ली गई है। पंडित उमाशंकर ने इस बारे में बताया कि भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण से गोवर्धन को अपनी उंगली पर धारण किया था। वहीं गोवर्धन से तात्पर्य है गऊओं का व‌र्द्धन यानी गऊओं को बढ़ावा देना। इसलिए इस दिन गऊओं की पूजा करने के साथ ही चारे इत्यादि की व्यवस्था करनी चाहिए। इसलिए इस दिन गोबर की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। गोबर से गोवर्धन बना महिलाएं शांति की कामना करती है। वहीं बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती है।

------------

chat bot
आपका साथी