छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे गिराया

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लूट का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा गया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:35 PM (IST)
छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे गिराया
छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे गिराया

मालदा [संवादसूत्र]। योगवाणी एक्सप्रेस ट्रेन में छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। यह घटना गुरुवार की अहले सुबह फरक्का व तिलडांगा के बीच हुई। घायल महिला अंजली मल्लिक दास (32) को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
   पुलिस ने बताया कि घायल महिला यात्री कोलकाता की न्यू गड़िया के नयाबाग इलाके की रहने वाली हैं। उनके पति चित्तरंजन दास आयकर विभाग में कर्मचारी हैं। अंजलि के बेटे आदित्य दास ने बताया कि पिता के सहकर्मी के निमंत्रण पर मैं मां के साथ कोलकाता से सिलीगुड़ी आ रहा था। हम दोनों योगवाणी एक्सप्रेस में आरक्षित कोच एस 6 में सवार थे। सुबह के समय मां शौच के लिए गई। वे अपने साथ बैग भी लेकर गई थी, लेकिन वहां कुछ अपराधी उनका बैग छिनने लगे। मां ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनको चलती ट्रेन से धक्का मार कर नीचे गिरा दिया।
  मैं इस घटना को देखकर चिल्लाने लगा और मदद की गुहार लगाई। यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींचकर रेलवे पुलिस को सूचित किया। घायल महिला को दूसरी ट्रेन से मालदा स्टेशन पर लाया गया और उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। घायल अंजलि मल्लिक दास ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। इसलिए अपराधियों का मन बढ़ गया। मालदा जीआरपी के आइसी भास्कर प्रधान ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी