मेरी जान चली जाए पर मैं भाजपा को स्वीकार नहीं करूंगा: विमल गुरूंग

देश को बचाने में गोर्खा सिपाही गोली खाकर बॉक्स में वापस आते हैं हम पर विदेशी होने का आरोप लग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 09:34 PM (IST)
मेरी जान चली जाए पर मैं भाजपा को स्वीकार नहीं करूंगा: विमल गुरूंग
मेरी जान चली जाए पर मैं भाजपा को स्वीकार नहीं करूंगा: विमल गुरूंग

देश को बचाने में गोर्खा सिपाही गोली खाकर बॉक्स में वापस आते हैं

हम पर विदेशी होने का आरोप लगता है

सूबे में भाजपा का खाता पार्वत्य क्षेत्र से ही खुला,जिसने जन्म दिया उसके साथ धोखा

मैंने 12 साल भाजपा का साथ दिया पर उसने बदले में धोखा

----

संवाद सूत्र,कालिम्पोंग: चाहे मेरी जान चली जाए पर मैं भाजपा को स्वीकार नहीं करूंगा । क्यों कि भाजपा ने मेरे जाति से धोखा किया है। पहाड के गांव बस्ती में जाकर भाजपा द्वारा दिए धोखा एवं अन्याय का खुलासा करूंगा। गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा अध्यक्ष विमल गुरुड ने आज उक्त बातें मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वह तीन वर्ष बाद पहले बार कालिम्पोंग पहुंचे। जनसभा में विमल गुरूंग भाजपा पिर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाते कहा कि उनके 12 वर्ष के राजनीतिक कैरियर भाजपा ने तहस नहस कर दिया। मैंने 12 साल तक भाजपा को सहयोग किया। भाजपा छोटे राज्य बनाती है यही सोचकर मैंने वर्ष 2007 से भाजपा को सहयोग देने शुरू किया। पर भाजपा ने तो एक कील तक नहीं दी। बंगाल में कमल का फूल खिलाने वाला गोजमुमो है । यहां से भाजपा जन्मी और इसके बाद जितने भी चुनाव हुए भाजपा को गोरखा भाइयों का पूर्ण सहयोग मिला मगर भाजपा घमंड में चूर है और अपने सहयोगी दल को ही खत्म करने में लग गई। भाजपा ने कहा था कि अब विमल गुरुंग पहाड वापस नहीं आ सकते। भाजपाइयों को लगा उनपर इतने मामले दर्ज हुए हैं तो उसी पर राजनीति करने लगे। हमें भाजपा की नियत में खोट समझ में आ गई। इसका जवाब बैलेट में देंगे। भाजपा का प्रचार करने वालो दो चार नेताओं को उन्होंने होशियार कराया । अब विमल गुरुड पहाड वापस आये है , आरएसएस कार्यकर्ता अपने हेडमास्टर को सुना दे , कि यहां पहाड एवं डुवार्स के साथ धोखा हुआ है। पहाड़ रो रहा है । भाजपा ने पहाड़ के भविष्य को खत्म कर दिया। अब विमल गुरुंग पहाड़ आए हैं एवं अब सहन नहीं करूंगा।

विमल ने कहा कि देश को बचाने गोर्खा सिपाही गोली खाकर बॉक्स में वापस आ रहा हैं ऐसे में गोर्खाओं पर विदेशी होने का आरोप लगाते हैं। ये कतई न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार एनआरसी बिल पास कर सकते है ,कश्मीर को राज्य से युटी दे सकते है पर गोर्खा के समस्या क्यों समाधान नहीं कर सकते। भाजपा पर लगातार आक्रामक होते दिखे। पहले काग्रेस की सरकार थी जिसने पहाड़ को डीजीएचसी दिया, काग्रेस की सरकार तृणमूल से मिलकर जिता दिया। भाषा मान्यता भी काग्रेस ने दी। भाजपा ने कांटी तक नहीं दी।

chat bot
आपका साथी