अब सीधे गौतम देव से करें शिकायत

-प्रशासनिक बोर्ड ने टोल फ्री नंबर जारी किया -पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बहकाने की कोश्ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:06 PM (IST)
अब सीधे गौतम देव से करें शिकायत
अब सीधे गौतम देव से करें शिकायत

-प्रशासनिक बोर्ड ने टोल फ्री नंबर जारी किया

-पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बहकाने की कोशिश बताया दिन और समय

हर शनिवार सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक

टोल फ्री नंबर

1800-3453350 जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीधे नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव तक अपनी बात अथवा शिकायत पहुंचा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड द्वारा 'टाक टू चेयरमैन' विषयक एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। उक्त जानकारी सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने दी हैं। उन्होंने बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को सुबह 11.30 बजे तक लोग टोल-फ्री नंबर 1800-3453350 पर नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं अथवा सुझाव को लेकर फोन कर सकते हैं। उन्होंने फोन खुद रिसीव करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के निवासी मुझे सीधे अपनी समस्याओं के बारे में कॉल कर सकते हैं और अपने विचार अथवा सुझाव दे सकते हैं। मैं इसका जवाब दूंगा और निश्चित रूप से उन समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगा। कुछ मामलों में अगर मुझे लगेगा कि हम उन मुद्दों को हल करने में सक्षम नहीं होंगे, तो मैं कॉल करने वालों को इसके बारे में भी सूचित करूंगा।

वहीं दूसरी ओर सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड द्वारा 'टाक टू चेयरमैन' सेवा शुरू करने पर माकपा के वरिष्ठ नेता व सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले अवैध रूप से स्थापित सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड को भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देव को यह मालूम हो गया होगा कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी को हार मिलने वाली है तथा वह इस पद पर बने नहीं रह सकते हैं, इसलिए इस तरह की सेवा की बात कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी