राज्य में खोल दिए गए और पाच पर्यटन स्थल

-इच्छुक लोग ऑनलाइन बुकिंग से कर सकते हैं पर्यटन -कुल 10 पर्यटन स्थल खुले कोरोना सुरक्षा का प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:34 PM (IST)
राज्य में खोल दिए गए और पाच पर्यटन स्थल
राज्य में खोल दिए गए और पाच पर्यटन स्थल

-इच्छुक लोग ऑनलाइन बुकिंग से कर सकते हैं पर्यटन

-कुल 10 पर्यटन स्थल खुले, कोरोना सुरक्षा का पूरा ख्याल जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से एक जुलाई से राज्य में और पाच पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना संकट व लॉकडाउन के बीच लगभग चार महीने के बाद ये पर्यटन स्थल खोले गए हैं। इनमें कालिम्पोंग का मॉर्गन हाउस, बकखाली, दीघा, झाड़ग्राम व बैरकपुर शामिल हैं।

राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने गुरुवार को अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सहमति से ही या पर्यटन केंद्र पर्यटकों के लिए खोले गए हैं। इससे पूर्व भी और पाच पर्यटन केंद्र खोले जा चुके हैं। उनमें डुआर्स का टीलाबाड़ी, शातिनिकेतन का रंगबितान, पश्चिम बर्दवान का माइथन, डायमंड हार्बर का सागरिका और विष्णुपुर पर्यटन स्थल शामिल है। इन सारे पर्यटन केंद्रों पर पर्यटन के इच्छुक पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इन समस्त पर्यटन केंद्रों पर साफ-सफाई और कोरोना सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। मंत्री ने कहा की एक ओर जहा कोरोना संकट है तो दूसरी ओर रोजी-रोटी का भी संकट है। इसके साथ ही लॉकडाउन के चलते महीनों से घरों में बैठे लोग कुछ तफरीह भरे के पल भी बिताना चाह रहे हैं। इन सारे पहलुओं के मद्देनजर ही फिलहाल कुछ पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोले गए हैं।

chat bot
आपका साथी