26 किलो गाजा के साथ तीन धराए

-पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल -सभी कूचबिहार के निवासी बिहार तस्करी की थी यो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:35 PM (IST)
26 किलो गाजा के साथ तीन धराए
26 किलो गाजा के साथ तीन धराए

-पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल

-सभी कूचबिहार के निवासी, बिहार तस्करी की थी योजना

जागरण संवाददाता ,सिलीगुड़ी :

सिलीगुड़ी महकमा के मुरालीगंज से गुरुवार तड़के फासीदेवा थाना अंतर्गत विधान नगर और घोषपुकुर की पुलिस अलग-अलग स्थानों से छापामारी कर 26 किलो गाजा के साथ महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विधान नगर पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी का नाम अनीमा गोस्वामी और भारत सरकार है। जबकि घोषपुकुर में पकड़े गए गाजा तस्कर के नाम का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। उससे पूछताछ के आधार पर उसके और साथियों को पकड़ने की कोशिश पुलिस के द्वारा जारी है।

सूचना के आधार पर विधाननगर थाना पुलिस ने फासीदेवा ब्लॉक के मुरालीगंज इलाके में नाका चेकिंग शुरू की। संदेह होने पर एक सरकारी बस में तलाशी के दौरान गाजा समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दाíजलिंग के एडिशनल एसपी मनोरंजन घोष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता में गाजा भेजा जा रहा है। इसके आधार पर नाका चेकिंग के दौरान दो लोग गाजा समेत पकड़े गये। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके पास से मिले 20 किलो गाजा बरामद हुआ । दोनों सरकारी बस से बिहार की ओर जा रहे थे। घोषपुकुर में भी 6 किलो गाजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गयी है। बताया जाता है कि सभी आरोपी कूचबिहार के निवासी हैं। गाजा तस्करी में ज्यादा मुनाफा होने के कारण इन दिनों महिलाओं को भी तस्करी में शामिल किया गया है। महिला तस्कर होने के कारण इसकी ओर पुलिस प्रशासन या आबकारी विभाग का ध्यान ज्यादा नहीं जाता। महिला तस्कर होने का एक लाभ और मिलता है कि पुलिस को अगर सही जानकारी ना हो तो बिना महिला पुलिस के महिलाओं को ना पकड़ सकती है और ना ही जाच कर सकती है। दाíजलिंग के एडिशनल एसपी पे अपने क्षेत्र से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में पुलिस को महिला पुलिस के साथ नियमित जाच के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी