गांधी संकल्प यात्रा का हुआ आगाज

- सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं हो प्रयोग - पौधा लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा -राजनीतिक ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:24 AM (IST)
गांधी संकल्प यात्रा का हुआ आगाज
गांधी संकल्प यात्रा का हुआ आगाज

- सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं हो प्रयोग

- पौधा लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा

-राजनीतिक हिसा के खिलाफ सत्याग्रह का लें संकल्प

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ सिलीगुड़ी महकमा में शुक्रवार को हुआ। महकमा के मुरलीगच्छ के शिव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष के साथ राजू साहा, मनोरंजन मंडल, कंचन देवनाथ, आंनद बर्मन, अनिंदिता दास, कन्हैया पाठक, प्रसेनजीत पाल,राज भट्टाचार्य, राजीव मिश्रा, मुकुद रंजन सरकार आदि अपने समर्थकों के साथ नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पदयात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिसा आंदोलन के 100 वर्ष बाद भी यहां हिसा का दौर जारी है। इसके लिए सरकार और प्रशासन को सदबुद्धि आए इसकी ईश्वर से प्रारंभ होगी। भारतीय जनता पार्टी बंगाल को सोनार बंगला बनाना चाहती है। वह चाहती है कि यहां के लिए बिना हिसा के एकसाथ मिलकर सद्भाव के साथ रहें। जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने को कहा गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के साथ युवाओं को नशा से मुक्ति कैसे मिले इसकी ओर ध्यान दिलाया गया। भाजपा का लक्ष्य है स्वस्थ्य समाज और देश निर्माण हो।

chat bot
आपका साथी