प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग पर मंथन

द फेडेरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉगसी) का ईस्ट जोन युवा फॉगसी 2020 डिजिटल कांफ्रेंस संपन्न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:25 PM (IST)
प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग पर मंथन
प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग पर मंथन

-द फेडेरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉगसी) का 'ईस्ट जोन युवा फॉगसी-2020' डिजिटल कांफ्रेंस संपन्न

-सिलीगुड़ी ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटी ने की मेजबानी, भारतीय चिकित्सा जगत में सिलीगुड़ी शहर को मिला नया आयाम जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग के विशेषज्ञ भारतीय चिकित्सकों के प्रतिष्ठित पेशेवर संगठन द फेडेरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉगसी) का सप्ताह व्यापी 'ईस्ट जोन युवा फॉगसी-2020' डिजिटल कांफ्रेंस रविवार 20 जून को संपन्न हो गया। गत 14 जून से इसका आयोजन किया गया था। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही यह आयोजित हुआ। सिलीगुड़ी ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटी ने इसकी मेजबानी की। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। वहीं, सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसमें अभिभाषण दिया।

इस 'ईस्ट जोन युवा फॉगसी-2020' डिजिटल कांफ्रेंस में पहले दो दिन में प्रतिभागियों द्वारा 650 शोध पत्र और 500 से अधिक पोस्टर प्रस्तुत किए गए। वहीं, 18 से 20 जून तक मुख्य व्याख्यान सत्र, परिचर्चा एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित हुआ। इसमें कई देशों से 27 अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों संग पांच हजार से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलत हुए। प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग और इसकी अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति के विविध पहलुओं पर मंथन हुआ।

इसकी आयोजन समिति के अध्यक्ष, उत्तर बंगाल के जाने-माने प्रसूति-विज्ञान व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. बी. दास और आयोजन समिति के सचिव डॉ. प्रियंकर रॉय व डॉ. (प्रोफेसर) उदयन सरकार ने इस कांफ्रेंस को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इसके साथ ही इसकी मेजबानी में सिलीगुड़ी ऑब्सटेट्रिक एंड गायनोकोलोजिकल सोसाइटी की डॉ. ईशा शर्मा, डॉ. शताब्दी दे, डॉ. मल्लिका मुखर्जी, डॉ. सुमना बरुआ, डॉ. ऋतुपर्णा दास, डॉ. विनायक दास, डॉ. सोहिनी भट्टाचार्य, डॉ. तापस भट्टाचार्य व अन्य की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही। आयोजकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी ने सिलीगुड़ी शहर को भारतीय चिकित्सा जगत में नई ऊंचाई दी है। इससे हम सभी अभिभूत व गौरवान्वित हैं। आयोजकों ने 'ईस्ट जोन युवा फॉगसी-2020' डिजिटल कांफ्रेंस को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी