जल्द मिलेगा कर्मचारियों को वेतन : प्रधान

संवादसूत्र,कालिम्पोंग : जिले की नगरपालिका के आपातकालीन विभाग में तैनात कर्मचारियों ने पहाड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Oct 2017 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 10 Oct 2017 08:49 PM (IST)
जल्द मिलेगा कर्मचारियों को वेतन : प्रधान
जल्द मिलेगा कर्मचारियों को वेतन : प्रधान

संवादसूत्र,कालिम्पोंग : जिले की नगरपालिका के आपातकालीन विभाग में तैनात कर्मचारियों ने पहाड़ पर 104 दिन के बंद के दौरान कार्य का परिश्रमिक की मांग को लेकर नपा अध्यक्ष शुभ प्रधान से मुलाकात की। नपा अध्यक्ष से मिलने वाले कर्मियों में विशेष तौर पर सफाई कर्मी शामिल थे। इस विषय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नपा अध्यक्ष ने बताया कि बंद के दौरान भी हमारे कर्मचारियों ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में मेहनत की ऐसे में उनकी समस्या पर जल्द ही बोर्ड की बैठक में चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होने कहा कि भले ही नगर पालिका में बंद के दौरान कामकाज ठप था किंतु जिन कर्मचारियों ने अपनी सेवा प्रदान की उनके लिए नपा बोर्ड जल्द वेतन व्यवस्था करेगा। प्रधान ने इस विषय पर जिलाधिकारी डा विश्वनाथ से मिलकर चर्चा करने की भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी