नकली तारपीन तेल कारखाने का भंडाफोड़

-विद्याचक्र कालोनी में एसओजी ने चलाया अभियानतीन लोगों की हुई गिरफ्तारीबडे पैमाने पर माल भ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:05 PM (IST)
नकली तारपीन तेल कारखाने का भंडाफोड़
नकली तारपीन तेल कारखाने का भंडाफोड़

-विद्याचक्र कालोनी में एसओजी ने चलाया अभियान,तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी,बडे पैमाने पर माल भी जब्त

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : केरोसीन तेल से नकली तारपीन तेल बनाने वाले कारखाना का भंडाफोड़ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने किया है। गुप्त जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अभियान चलाकर केरोसीन से तारपीन तेल बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शहर के भक्ति नगर थाना अंतर्गत विद्याचक्र कालोनी इलाके के एक घर में यह फर्जी कारखाना चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसओजी की टीम ने उस घर से सात सौ लीटर केरोसीन तेल, प्लास्टिक के बोतल, लेबल आदि बरामद किया है। एसओजी की माने तो केरोसीन तेल में कुछ केमिकल मिलाकर उसे प्लास्टिक के बोतल में भर कर उस पर तारपीन तेल बनाने वाली नामी-गिरामी कंपनी का नाम और लेबल चिपका दिया जाता था। इसके बाद उन बोतलों को कम कीमत पर थोक के भाव में हार्डवेयर की खुदरा दुकानों में बेच दिया जाता था। केरोसीन से नकली तारपीन तेल बनाने के आरोप में एसओजी की टीम ने विद्या चक्र कालोनी निवासी संतोष राय, ब्रिज मोहन महतो और मनोज महतो को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ भक्ति नगर थाने में एसओजी ने एक मामला दर्ज कराया है। तीनों आरोपितों को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं। यहां बताते चलें कि तारपीन तेल का उपयोग लकड़ी, लोहा व स्टील के फर्नीटचर, दरवाजा,खिड़की, शटर आदि में रंग करने में होता है। पेंट को पतला करने के लिए तारपीन मिलाया जाता है।

chat bot
आपका साथी