पूर्व वार्ड पार्षद के पति की हुई रहस्यमय मौत

-घर से ही फंदे से लटकता शव बरामद -बीमारी के कारण अत्महत्या की है परिवार को आशंका जा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:01 PM (IST)
पूर्व वार्ड पार्षद के पति की हुई रहस्यमय मौत
पूर्व वार्ड पार्षद के पति की हुई रहस्यमय मौत

-घर से ही फंदे से लटकता शव बरामद

-बीमारी के कारण अत्महत्या की है परिवार को आशंका

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पूर्व वार्ड पार्षद के पति का शव फंदे से लटकता बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई है। मंगलवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चंपासारी न्यू कालीबाड़ी इलाके में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फंदे से लटकता शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान उदय राय के रुप में की है। उनकी मौत को रहस्यमय माना जा रहा है। हांलाकि परिवार वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। थाने में आत्महत्या का मामला ही परिवार वालों दर्ज कराया है।

मंगलवार की सुबह इलाकाई लोगों ने पूर्व वार्ड पार्षद शिखा राय के मकान की दूसरी मंजिल पर शव को लटकता देखा। खबर मिलते ही पूर्व वार्ड पार्षद भी उपर पहुंची तो अपने पति को मृत पाया। पूर्व वार्ड पार्षद शिखा राय का घर मिलन मोड़ से चंपासारी जाने वाली सड़क किनारे न्यू काली बाड़ी के निकट स्थित है। घटना की खबर फैलते ही काफी लोग पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर जमा हो गए। वहीं प्रधान नगर थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। मृतक एक रिटायर्ड डाक कर्मचारी थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बीते काफी समय से वे कई गंभीर रोगों से ग्रसित थे। उनके अचानक आत्महत्या की घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पूर्व वार्ड पार्षद शिखा राय ने बताया कि उनके पति काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बीमारी की चिकित्सा भी चल रही थी। अचानक उन्होंने आत्महत्या का निर्णय क्यों लिया, इसका उन्हें कुछ अंदाजा नहीं है। शिखा राय ने माकपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। लेकिन टिकट को लेकर पार्टी के साथ तालमेल बिगड़ा तो वर्ष 2010 में वे कांग्रेस में शामिल हुई और कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव लड़कर 46 नंबर वार्ड की पार्षद बनीं। हालांकि वर्ष 2015 के नगर निगम चुनाव में माकपा के मुकुल सेनगुप्ता ने 46 नंबर वार्ड पर पुन: कब्जा जमाया। बीते विधान सभा चुनाव के पहले अपनी राजनीतिक यात्रा को जारी रखने के लिए शिखा राय ने भाजपा का दामन थाम लिया।

chat bot
आपका साथी